WordPress कैसे Install करे

यह सवाल एक नया blogger atleast एक बार तो जरुर ढूंढता है. अपनी blogging की journey की शुरुवात करने के लिए एक अच्छे blogging platform की हमे सबसे ज्यादा जरुरत होती है, और वो हमें WordPress और Blogger (BlogSpot) जैसी बहुत सारी companies प्रदान करती है. 

 

WordPress यह blogging की दुनिया में एक सबसे ज्यादा मशहूर platform है. ये platform एक strong और अच्छा website content management system tool है. इसकी मदद से ही आज लाखो की संख्या में websites और blogs बनाये जा रहे है. 

आपके blog और websites की सभी files को और data को संभलकर store करके रख सके और आपकी वो म्हणत बेकार न हो सकते इसलिए हमे अपने blog और websites के लिए एक Hosting की काफी ज्यादा जरुरत होती है. 

 

Internet पर ऐसी बहुत सारी companies आज मौजूद है को की web hosting की service हमे प्रदान करती है, जैसे की – Hostgator, Godaddy, BlueHost आदि. और WordPress को अपने hosting में install करने की ये जो अलग अलग web hosting की companies है वो बहुत ही आसान तरीके से permission दे देती है. 

अपने hosting में WordPress को install करने के लिए एक बहुत ही आसान प्रक्रिया है जो की complete करने के लिए ज्यादा से ज्यादा हमे पाँच मिनिट का ही समय लगता है. 

तो चलिए देखते है.

 

Hosting में WordPress को कैसे install करे – 

 

अपनी hosting में WordPress को कैसे install किया जा सकता है और कौन कौनसी बातो का ख्यास तौर पे ध्यान रखना चाहिए जिससे की आगे चलकर किसी प्रकार की ज्यादा मुसीबतो सामना आपको करना ना पड़े यह नए blogger को जानना बहुत ही जरुरी होता है. 

इसलिए अपनी hosting में wordpress को कैसे install कर सकते है इसके तरीकों के बारे में आसान भाषा में step by step मै आपको आज इस लेख के जरिये guide करूँगा.  

WordPress को किस तरह से आप Hostgator India की hosting में install कर सकते है इसके बारे में आसन भाषा में complete guide यहाँ पर मै आपको अब करूँगा. Hostgator India की hosting में WordPress को install करना काफी आन्सान और सरल होता है. अब मै आपको जो install करने के steps बताऊंगा उन्हें आप सही तरह से follow करेंगे तो आपकी hosting में WordPress blog आसानी से आप install कर सकते है. 

 

hosting को आप जब भी खरीदते है तो उस hosting को आप manage कर सके इसके लिए आपको उसकी login details भी मिलती है. जैसे की – login करने के लिए User ID और उस id का password. 

 

 

  • 1st Step – 

 

WordPress को आप जब install करेंगे या इसका installation जब पूरा हो जायेगा तो उसके पहले आपकी hosting के CPanel में जाकर आपको वहा पर login करना होता है, और फिर इसके बाद में cPanel की एक popup window होती है वो आपकी screen पर open हो जाएगी. 

 

 

  • 2nd Step – 

 

वाह पर आपको बहुत सारे options देखने को मिल जायेंगे. आपको सबसे पहले “Softculous Apps Installer” इस तरह का एक option दिखाई देगा, उसके ‘scripts’ नाम के section में काफी सारे scripts मौजूद होते है और उसमे से जो सबसे पहला script होता है, वो “WordPress” का होता है. आप अगर चाहे तो वहा पर click करके उसे open कर सकते है या फिर आप निचे scroll करेंगे तो वहा पर आपको एक “Software’ का option दिखाई देगा वहा पर भी Software Apps installer ऐसा लिखा हुआ होता है उस पर आप click करके फिर वहा से WordPress के script के ऊपर आप click करके उसे open करे. 

 

 

  • 3rd Step – 

 

WordPress के उस script के option पर click करने केबाद आपको एक overview देखने को मिलता है और उसमे “Install Now” और “My Page” इस तरह दो options आपको दिखाई देंगे, उन दो options में से Install Now के option पर आप click कीजिये. 

 

इसके बाद WordPress blog install का एक page आपके सामने ओपन होकर आयेगा और वहा पर आपको ठीक तरह से details को भरना होगा. 

 

 

  • 4th Step – 

 

उसमे सबसे पहले section में “Software Setup” होगा उसमे 3 options मौजूद होते है – 

 

 

  • Choose Protocol – 

 

आपके blog के नाम के साथ में आप क्या जोड़ना चाहते है और आपके blog का नाम आप कैसे देखना चाहते है यह आपको इस option में तय करना होता है. 

SSL आपकी site में अगर होगा तो http:// या फिर https://www. ये  protocol के तौर पे आप select कर सकते है. http:// को अगर आप select करेंगे तो वो जायदा बेहतर होगा क्योंकि आपके blog का नाम जितना ज्यादा छोटा होगा उतनी ही आसानी से वो नाम याद रह पायेगा और दूसरो के साथ share भी आसानी से कर सकते है. 

 

 

  • Choose Domain – 

 

आपके पास अगर एक से अधिक domains मौजूद होंगे तो आपका वो domain name आपको choose करना होता है जिसमे आप WordPress को install करना चाहते है. 

अगर आपके पास सिर्फ एक domain name है तो उसी domain के नाम को आप इसमें choose कर लीजिये. 

 

 

  • In Directory – 

 

इसमें by default ही wp या फिर और कुछ नाम आपको इस option में देखने को मिल सकते है लेकिन उन्हें आप हटा दीजिये और यह जो option है उसे आप खाली ही रखे. 

 

 

  • 5th Step – 

 

आगे और थोडा निचे आप scroll करेंगे तो Site settings का एक section आपको मिलेगा, वहा पर आपको कुछ options दिखाई देंगे, उन्हें भी आपको सही तरह से भरना होता है. 

 

  • Site Name – 

 

आपके blog के name को आप Site name में choose कर सकते है. 

 

 

  • Site Description – 

 

आपका blog किसके ऊपर based है इस तरह से आपके blog के बारे 4 से 6 words में आप इसमें लिख सकते है. 

 

WordPress को install कर लेने के बाद में भी dashboard में जाकर आप चाहे तो Site के नाम को और description इन दोनों को आसानी से change कर सकते है. 



 

  • Step 6 – Site settings हो जाने के बाद में Admin Account का एक section आता है और इसे भरते समय आपको ख़ास ध्यान रखना पड़ता है और याद भी रखना होता है जो को आगे चलकर बाद में वो आपके बहुत काम में आता है. 

 

 

 

  • Admin Username – 

 

आपके blog को एक username आप इस option में दे सकते. जैसे की – “rubina” या फिर आपके blog का जो email id होता है वो भी आप इसे दे सकते है. 

 

 

  • Admin Password – 

 

दूसरों के लिए नामुमकिन होगा इसा तरह का एक strong password आपको इसमें रखना होता है और उसी password के जरिये आप बाद मे WordPress के dashboard पर login करते है इसलिए उस password को जरुर हमेशा याद रखे. आपको अगर उस password को याद रखने में दिक्कत हो रही होगी या याद नहीं रह पायेगा ऐसा आपको अगर लग रहा होगा तो उस password को आपके आलावा  किसी के नजर में ना ए इस तरह से कही पर copy करके या लिखकर संभालकर रख दीजिये. 

 

 

  • Admin Email – 

 

आप आपके WordPress के जिस email id से manage करना चाहते है उस email id को ही आप यहाँ पर दीजिये. आपने दिए हुए email address पर ही WordPress के notifications और password की link को भेजा जाता है जिसकी install करने के बाद आपको जरुरत पद सकती है, सिलिये email addressदेते समय ख़ास ध्यान ररखे और बराबर सही email address आप वहा दीजिये. 

 

इसके बाद आपको जो option दिखाई देंगे वो सब optional होते है यानि की उनको भरने की कोई जरुरत नही होती है. आप अगर चाहे तो  यह install हो जायेगा तो उसके बाद में भी इसे आप आसानी से भर सकते है. 

 

 

  • Step 7 – 

 

इसके बाद आपको आखिर में “ntsall” का एक option दिखाई देगा, उस पर आप click कर लीजिये. आप जैसे ही उस option पर click करेंगे तो इसके बाद में तुरंत ही WordPress का आपकी hosting में install होने की शुरुवात हो जाती है. एक progress बार आपको दिखाई देगा उसमे installation status आपको दिखेगा. इसे complete होने के लिए ज्यादा से ज्यादा 3 मिनिट का समय लग सकता है. जब तब यह पूरी तरह से install नही हो जायेगा तब तक इस window को आप बंद नहीं करे , आपने अगर window को बंद किया तो आपका जो installation चालू होगा वो पूरा नहीं हो सकेगा. 



यह Install होने के बाद में आपको आपकी screen पर एक success का एक message (संदेश) दिखाई देगा की, आपका WordPress जो है वो  install हो गया है या उसका installation complete हो गया है, और उसके निचे ही आपके blog का जो domain name होगा वो आपको वहा पर दिखेगा और उसके साथ में ही एक और link आपको वहा पर दिखाई देगी जो WordPress कका जो admin area होता है उस पर आपको लेकर जाएगी . वाह पर आपका username और password जो होगा वो डालकर आप login कर लीजिये और फिर आपके WordPress के dashboard को आप आसानी से देख सकते है. 

तो इस तरह से या इन steps को सही तरह से follow करके आपकी hosting में आप WordPress को आसानी से install कर सकते है. 

 

आज हमे क्या सिखा – 

दोस्तों, ‘अपनी hosting में WordPress को कैसे install करे’ इसके बारे जानकारी देने वाले इस लेख में मैंने किस तरह से WordPress को install किया जाता है इसके बारे में सरल भाषा में आपको जानकारी दी है. और मै उम्मीद करता हु की  मैंने जो यह जानकारी आपतक पहुचने की कोशिश की है वो आपको समझ में और पसंद भी आयी होगी. 

आपके कोई दोस्त या कोई व्यक्ति blogging की शुरुवात करने जा रहे है और उनके यह जानकारी काम आ सकती है ऐसा अगर आपको लगता है तो इस लेख उनके साथ आप जरुर share कीजिये. 

और इस लेख में दी गयी जानकारी के बारे में सुधर करने की मुझे आवश्यकता है या फिर इस विषय या लेख को लेकर आपके मन में किसी भी प्रकार के सवाल या doubts है तो आप मुझे comment करके जरुर बयाए, मै आपके doubts को clear करने की पूरी किशिश करूँगा. 

और दोस्तों, आपको यह लेख और इस लेख में दी गयी जानकरी अगर पसंद आयी होगी तो इस लेख को facebook, instagram, twitter और बाकि बाकि की जो social networking sites है उन पर कृपया share करे, ताकि जिसे भी इस तरह की information की जरुरत होगी उन तक यह जानकारी आसानी से पहुच सके.